अतिरिक्त मुख्य सचिव अश्विनी भगत से मिले भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल
मदरसा पैराटीचर्स के स्थायीकरण और उस्मानाबाद स्कूल भवन का मुद्दा उठाया
चूरू : अल्पसंख्यक एवं वक्फ विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अश्विनी भगत के चूरू आगमन पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अख्तर खान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने ‘मालजी का कमरा’ में मुलाकात की। इस दौरान जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा की मौजूदगी में क्षेत्र के विभिन्न जनहित एवं विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने मदरसा पैराटीचर्स के समायोजन एवं स्थायीकरण की मांग प्रमुखता से रखी। साथ ही किराये के भवन में संचालित उस्मानाबाद स्कूल के भवन के नवीनीकरण और नए भवन निर्माण का मुद्दा भी उठाया गया। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत बजट प्रावधान कर अल्पसंख्यक समाज के शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास के लिए आवश्यक कार्य करवाने की मांग की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव अश्विनी भगत का पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का चित्र भेंट कर अभिनंदन किया गया।
बैठक में चूरू अल्पसंख्यक मामलात अधिकारी राजेंद्र शेखावत, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी असगर अली जोईया, इरशाद भाटी, शौकत गौरी, अकरम खान, जाकिर खान एयरटेल सहित मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2302506


