जाजोद राउमावि में हेड बॉय-हेड गर्ल का चुनाव
नो बैग डे पर छात्रों ने मतदान प्रक्रिया से चुने प्रतिनिधि
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : ग्राम पंचायत जाजोद की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को हेड बॉय और हेड गर्ल का चुनाव संपन्न हुआ। नो बैग डे गतिविधियों के तहत आयोजित इस चुनाव में कक्षा 8 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। किरण गुर्जर को हेड गर्ल और भवानी शंकर को हेड बॉय चुना गया। शनिवारीय बालसभा में ‘नो बैग डे’ के अवसर पर छात्रों को संपूर्ण मतदान प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव दिया गया। विद्यालय के उत्सव प्रभारी विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि इस गतिविधि का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया, जिसमें वास्तविक मतदान प्रक्रिया का पालन किया गया।
प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया के मार्गदर्शन में शिक्षकों के एक दल का गठन किया गया, जिसने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाया। चुनाव दल में खुशी मीणा को पीठासीन अधिकारी (PRO) बनाया गया, जबकि आशीष बराला, चीनू शर्मा, पूजा गुर्जर और कृष्णा जितरवाल ने मतदान अधिकारी के रूप में कार्य किया। मतदान समाप्त होने के बाद वोटों की गिनती की गई, जिसमें किरण गुर्जर को हेड गर्ल और भवानी शंकर को हेड बॉय घोषित किया गया।
प्रधानाचार्य सुमन तोबड़िया ने विजेता विद्यार्थियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों छात्र विद्यालय के विकास में सहयोग करेंगे और नई योजनाएं बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। अन्य उम्मीदवार योगिता शर्मा और अंकित बराला ने विजेताओं को बधाई दी। स्टाफ सेक्रेटरी फूलचंद कुड़ी ने विजेताओं को माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर शुभकामनाएं दीं।
इस पूरी प्रक्रिया में स्टाफ सदस्यों बाबूलाल मीणा, महेंद्र कुमार मलिंडा, गजानंद जाट, रामनिवास दूधवाल, मोहन सिंह देवन्दा, सुरेन्द्र सिंह, मुकेश स्वामी, मुरारी लाल जाट, जितेंद्र कुमार, गुड्डी मीणा, अनीता, हंसा जांगिड़, झाबर मल, चंपा कुमारी, मानसिंह और राजेंद्र कुमार ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2302488


