[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला शिक्षा अनुदेशक संघ ने ‌ एसी एस अश्विनी भगत को ज्ञापन सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला शिक्षा अनुदेशक संघ ने ‌ एसी एस अश्विनी भगत को ज्ञापन सौंपा

जिला शिक्षा अनुदेशक संघ ने ‌ एसी एस अश्विनी भगत को ज्ञापन सौंपा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर पहुंचे अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग एसी एस अश्विनी भगत को शिक्षा अनुदेशकों द्वारा ज्ञापन सोपा गया। जिसमें कहा गया कि राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हमेशा सर्व समाज को साथ लेकर, सबका साथ सबका विकास के साथ काम करने का जो संकल्प लिया हे और देश को विकसित बनाने का जो सपना देखा हे वो सराहनीय कदम है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी चाहते हैं कि मदरसे के बच्चे भी आगे बढ़े उनके एक हाथ में किताब तो दूसरे में लैपटॉप हो। राजस्थान सरकार और राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात विभाग के अधीन मदरसा बोर्ड भी चाहता है कि मदरसों में नामांकन में वृद्धि हो।

लेकिन कथित तौर पर मदरसों में राजकीय विद्यालयों की भांति समस्त योजनाएं लागू की जाती है लेकिन हकीकत में मदरसों में निम्न योजनाओं के अभाव में मदरसों के नामांकन वृद्धि में तथा मदरसों को सुचारू रूप से संचालित करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 1. मदरसे में लाडो योजना सुचारू रूप लागू की जाए ताकि मदरसे की बच्चियों को लाभ मिल सके। 2. मदरसों में SFG राशि को पुनः चालू किया जाए। 3. सभी मदरसों में कंप्यूटर उपलब्ध करवाएं जाए। 4. मदरसों में भी कक्षा 3 से वर्कबुक उपलब्ध करवाई जाए 5. जहां नामांकन 50 के ऊपर है वहां स्मार्टक्लासेज के लिए डिजिटल बोर्ड उपलब्ध करवाए जाए। 6. मदरसों में भी वार्षिक उत्सव के लिए राशि जारी की जाए। इसी क्रम में दूसरा ज्ञापन भी दिया गया।

ज्ञापन में शिक्षाअनुदेशों की समस्याओ पर था जिसमे मदरसा बोर्ड सेवा की गणना 01अप्रेल 2024 तक कर रहा है जबकि अन्य डिपार्टमेंट कार्मिक विभाग के आदेश अनुसार सेवा की गणना 01 अप्रेल 2026 तक कर रहे हैं तो शिक्षाअनुदेशकों की सेवा की गणना भी 01 अप्रेल 2026 तक कि जाए। और दूसरा पॉइंट था कि मदरसा बोर्ड द्वारा 7 अगस्त को सूचना मांगी गई कि कितने डोकोमेंट बोर्ड/विश्व विद्यालय से सत्यापन करवा लिए गए। जबकिं बोर्ड/विश्व विद्यालय डोकोमेंट वेरिफिकेसन के शुल्क मांग रहा है जिसकी सूचना मदरसा बोर्ड को की जा चुकी है लेकिन आज दिनांक तक मदरसा बोर्ड द्वारा मांगे गए शुल्क का कोई निस्तारण नही किया गया और सूचना सत्यापन की मांगी जा रही है।ज्ञापन देने वालो में शिक्षाअनुदेशक संघ चूरू के जिला अध्यक्ष-अमजद खान, उपाध्यक्ष-तौफ़ीक़ खान, सयोजक-आबिद हुसैन भाटी, आबिद खान, असलम खान मोयल और कम्प्यूटर अनुदेशक इकबाल खान कड़वासर उपस्थित रहे।

Related Articles