‘हर घर तिरंगा–घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली
‘हर घर तिरंगा–घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली
सीकर : ‘हर घर तिरंगा–घर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत शनिवार को वार्ड नंबर 28 में कार्यक्रम का सुचारू रूप से आयोजन किया गया। नगर परिषद एवं विद्याश्रम स्कूल, पोलो ग्राउंड सीकर के संयुक्त सहयोग से विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकालकर शहरवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं गौरव के साथ-साथ सीकर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया।
रैली की शुरुआत विद्याश्रम स्कूल, पोलो ग्राउंड से हुई, जो बहादुर सर्किल होते हुए रामलीला मैदान पहुंची तथा वहां से वापस विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर ‘हर घर तिरंगा–घर-घर तिरंगा’ सहित विभिन्न देशभक्ति नारों के माध्यम से शहरवासियों को राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने में अपना योगदान दे। रैली का उद्देश्य आमजन में देशभक्ति की भावना के साथ स्वच्छता और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम में नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्याश्रम स्कूल की प्रधानाचार्य मंजू लाटा एवं पायल शुक्ला सहित नगर परिषद की IEC टीम से मुकेश लोरा, सुमंत शर्मा, हंसराज ताखर, सजन, कोमल, प्रियंका एवं अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों एवं नगर परिषद टीम का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2302560


