[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में संत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा:समरसता का संदेश दिया, धर्म-संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में संत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा:समरसता का संदेश दिया, धर्म-संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया

सिंघाना में संत रविदास जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा:समरसता का संदेश दिया, धर्म-संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया

सिंघाना : सिंघाना कस्बे में शनिवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर समरसता संकल्प यात्रा एवं कलश पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम श्रद्धा, आस्था और सामाजिक समरसता के भाव के साथ संपन्न हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य संत रविदास के जीवन, विचारों और उनके द्वारा दिए गए समानता, भाईचारे तथा मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था।

इस दौरान कस्बे में आयोजित कलश वंदन यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सिर पर कलश धारण कर महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ सहभागिता की, जिससे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

एकता और समानता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया

पूर्व सांसद संतोष अहलावत ने इस अवसर पर कहा कि संत रविदास जी ने समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर एकता और समानता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सामाजिक एकता, समानता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

आयोजकों ने बताया कि संत रविदास जी की शिक्षाएं समाज को जोड़ने और सभी वर्गों के बीच आपसी सद्भाव बढ़ाने का संदेश देती हैं। उनकी 650वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प यात्रा इसी संदेश को आगे बढ़ाने का माध्यम है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, राजेश राणा, वर्षा सोमरा, विकास भालोठिया, बालकिशन सोमरा, दाताराम भाटी, राजेश जैदिया, महेश कुमार, सज्जन कुमार, नरेश अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles