[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिव मंदिर में आज होगा विशाल जागरण, भजनों से गूंजेगा मुख्य बाजार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

शिव मंदिर में आज होगा विशाल जागरण, भजनों से गूंजेगा मुख्य बाजार

शिव मंदिर में आज होगा विशाल जागरण, भजनों से गूंजेगा मुख्य बाजार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : मुख्य बाजार स्थित बड़ के नीचे शिव मंदिर में श्रावण मास के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजन के तहत आज 9 अगस्त रविवार को रात्रि 9 बजे विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा।

जागरण में झारिया धाम के आकाश नाथ जी महाराज भजनों की रसगंगा बहाएंगे। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर की विशेष सजावट की जाएगी तथा बाबा भोलेनाथ का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।

आयोजक दीपक थलिया ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जागरण में शामिल होने और भजनों का आनंद लेने की अपील की है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

Related Articles