जिला कलेक्टर ने नेछवा में जलभराव क्षेत्र का किया निरीक्षण, स्थायी समाधान के दिए निर्देश
जिला कलेक्टर ने नेछवा में जलभराव क्षेत्र का किया निरीक्षण, स्थायी समाधान के दिए निर्देश
सीकर : जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने शनिवार को नेछवा उपखंड के जुलियासर गांव में अंजनी माता मंदिर के पास जलभराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए इसके स्थायी समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने संबंधित विकास समितियों एवं विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार कर इसके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए क्षेत्र की भौगोलिक एवं जल निकासी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रभावी परियोजना तैयार की जाए।
उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के लिए सीकर एवं चूरू जिले के मध्य आवश्यक समन्वय स्थापित किया जाएगा। दोनों जिलों से संबंधित पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान नेछवा उपखंड अधिकारी भावेश धनवंत सहित संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2301862


