[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में सरकारी स्कूल के खेल मैदान पर ओपन जिम:सरकार की पहल पर निशुल्क सुविधा उपलब्ध, बच्चे और युवा हरियाली में कर रहे कसरत

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई में सरकारी स्कूल के खेल मैदान पर ओपन जिम:सरकार की पहल पर निशुल्क सुविधा उपलब्ध, बच्चे और युवा हरियाली में कर रहे कसरत

बबाई में सरकारी स्कूल के खेल मैदान पर ओपन जिम:सरकार की पहल पर निशुल्क सुविधा उपलब्ध, बच्चे और युवा हरियाली में कर रहे कसरत

बबाई : बबाई कस्बे में राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में ओपन जिम की शुरुआत की गई है। यह जिम नीमकाथाना रोड स्थित बावड़ी बालाजी मंदिर के सामने स्थित है। राज्य सरकार की पहल पर यह सुविधा सभी के लिए निशुल्क उपलब्ध कराई गई है।

बबाई प्रशासक मैना देवी ने बताया कि राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने राज्य में खेलों से जुड़ा बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए यह योजना शुरू की है। इसके तहत 4 से 5 हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायतों में ओपन जिम स्थापित किए जा रहे हैं। पंचायत समिति और ग्राम पंचायत के सहयोग से बबाई में भी यह जिम खोला गया है।

कस्बे के राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक संजय कुमार सैनी ने ओपन जिम के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि खुले वातावरण में व्यायाम करने से शरीर को भरपूर विटामिन डी और ऑक्सीजन मिलती है। यह मांसपेशियों को मजबूत करता है, साथ ही हरियाली में कसरत करने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव कम होता है।

Related Articles