[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुड़ा के जागीरदाला में आज होगी ‘एक शाम गौ माता के नाम’ भजन संध्या, कल भंडारा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुड़ा के जागीरदाला में आज होगी ‘एक शाम गौ माता के नाम’ भजन संध्या, कल भंडारा

गुड़ा के जागीरदाला में आज होगी ‘एक शाम गौ माता के नाम’ भजन संध्या, कल भंडारा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां 

चंवरा : गुड़ा ढहर के जागीरदाला स्थित राधा गोविंद मंदिर एवं राधा गोविंद गौशाला समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत आज रात 9:15 बजे से ‘एक शाम गौ माता के नाम’ विशाल भजन संध्या होगी।

आयोजक समिति के संयोजक उमेश शर्मा ने बताया कि भजन संध्या में गायक कलाकार लोकेश मारवाड़ी एवं अरुण वर्मा एंड पार्टी धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। वहीं सानिया मेहरा, विक्की तूफान और विक्की छैला नृत्य प्रस्तुतियां देंगे।

10 अगस्त को सुबह 8:15 बजे प्रदोष कथा एवं हवन, इसके बाद 10:15 बजे भोलेनाथ का अभिषेक किया जाएगा। दोपहर 2:30 बजे से विशाल भंडारा शुरू होगा, जो देर रात तक चलेगा। गौशाला समिति ने आसपास के ग्रामीणों से धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles