चूरू में एबीवीपी का फूटा आक्रोश, छात्रसंघ चुनाव की मांग:डिप्टी सीएम के नाम कॉलेज प्रिंसिपल को सौंपा ज्ञापन, 3 दिन का दिया अल्टीमेटम
चूरू में एबीवीपी का फूटा आक्रोश, छात्रसंघ चुनाव की मांग:डिप्टी सीएम के नाम कॉलेज प्रिंसिपल को सौंपा ज्ञापन, 3 दिन का दिया अल्टीमेटम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने छात्रसंघ चुनावों की बहाली और लोहिया कॉलेज छात्रावास को फिर से शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एबीवीपी पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के नाम कॉलेज प्रिंसिपल को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में एबीवीपी ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक नेतृत्व निर्माण का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इसके अतिरिक्त, प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में समान अकादमिक कैलेंडर लागू करने, रिक्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक पदों पर नियमित नियुक्तियां करने, राजकीय कॉलेजों में स्थायी प्राचार्यों की नियुक्ति तथा सभी विश्वविद्यालयों में राजस्थानी भाषा के स्वतंत्र विभाग स्थापित करने की मांग भी की गई।

एबीवीपी के विभाग संयोजक कुलदीप जागावत ने इस अवसर पर कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक नेतृत्व निर्माण का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों को समयबद्ध शिक्षा, नियमित परीक्षाएँ और मूलभूत सुविधाएँ मिलना उनका अधिकार है। जागावत ने सरकार से छात्रहितों की उपेक्षा छोड़कर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया।
कुलदीप जागावत ने चेतावनी दी कि यदि सरकार 3 दिन के भीतर इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं करती है, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस मौके पर नगर मंत्री नरेंद्रसिंह रामसरा, जिला संयोजक नरेंद्रसिंह तंवर, प्रांत कार्य समिति सदस्य नीरज मलिक, विभाग छात्रा प्रमुख पूजा भांभू, मोनिका राठौड़, रवि गोगली, गर्व रक्षक, श्योपालसिंह कोटवाद, प्रशांत महेचा, प्रियंका शर्मा, रितिका जांगिड़, निधि स्वामी, टीना स्वामी, दिव्या प्रजापत और हेमलता सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2300529


