सरदारशहर बस स्टैंड पर पांचवें दिन भी बसें बंद:अतिक्रमण हटाने की मांग, बस यूनियन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
सरदारशहर बस स्टैंड पर पांचवें दिन भी बसें बंद:अतिक्रमण हटाने की मांग, बस यूनियन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
सरदारशहर : चूरू जिले की सरदारशहर तहसील स्थित कृष्णा बस स्टैंड पर अतिक्रमण और अव्यवस्थाओं के विरोध में बस यूनियन का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। यूनियन ने बस स्टैंड से तत्काल अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
बस यूनियन का आरोप है कि बस स्टैंड पर बढ़ते अतिक्रमण, रेहड़ी-ठेलों, गंदगी और यात्री असुविधाओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। यूनियन के रणवीर सिंह कस्वां ने बताया कि प्रतिदिन 200 से अधिक बसों और हजारों यात्रियों का आवागमन होता है, लेकिन रास्तों पर अतिक्रमण के कारण यात्रियों, बस संचालकों, ऑटो-टैक्सी चालकों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सार्वजनिक शौचालयों के आसपास अवैध कब्जे, गंदगी और आवारा पशुओं की मौजूदगी से दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। यूनियन ने इन समस्याओं के समाधान की मांग की है।
सरदारशहर बस यूनियन के समर्थन में चूरू, रतनगढ़, राजगढ़ और तारानगर की बस यूनियनों ने भी सहयोग दिया है, जिसके कारण कई रूटों पर बसों का संचालन ठप रहा। यूनियन ने प्रशासन से बस स्टैंड परिसर से सभी रेहड़ी-ठेले हटाने, भविष्य में उनके प्रवेश पर रोक लगाने, आवारा पशुओं की रोकथाम और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह, सज्जन सिंह, इकबाल खां, नरेन्द्र सिंह, विजय फुलकर, शंभु सिंह, आशिष, संतोष पारीक, हरिओम पारीक, कपिल पारीक, गोगराज, अशोक सैनी और प्रकाश सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2300529


