[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पानी निकासी का नाला टूटा,सड़क के बीच बनी खाई:इकोलॉजिकल पार्क के सामने सड़क धंसने से गहरा गड्ढा, बड़े हादसे की आशंका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पानी निकासी का नाला टूटा,सड़क के बीच बनी खाई:इकोलॉजिकल पार्क के सामने सड़क धंसने से गहरा गड्ढा, बड़े हादसे की आशंका

पानी निकासी का नाला टूटा,सड़क के बीच बनी खाई:इकोलॉजिकल पार्क के सामने सड़क धंसने से गहरा गड्ढा, बड़े हादसे की आशंका

सीकर : सीकर के नानी बीहड़ स्थित इकोलॉजिकल पार्क के सामने सड़क के बीचोंबीच खाई जैसा गहरा गड्ढा बन गया है। बताया जा रहा है कि सड़क के नीचे डाला गया पानी निकासी का नाला टूटने से सड़क धंस गई, जिससे मार्ग पर हर समय बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों ने जल्द मरम्मत और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। सड़क धंसने के बाद करीब 12.5 फीट गहरा गड्ढा हो जाने के बाद भी प्रशासन और नगर परिषद की नींद नहीं खुली। इस रोड से रोजाना हजारों गाड़ियां गुजरती हैं।

इकोलॉजिकल पार्क के सामने सड़क के निचले हिस्से से गुजर रहा पानी की निकासी का नाला 11 दिन पहले टूट गया था। नाला टूटने के बाद हाल ही में सीकर में हुई बारिश से सड़क के नीचे की मिट्‌टी भी बह गई, जिसके बाद कटाव होने से सड़क का काफी हिस्सा धंस गया। सड़क के बीचों बीच 12.5 फीट गहरा और 9 फीट चौड़ा गड्‌ढा बन गया।

सीकर के नानी बीहड़ स्थित इकोलॉजिकल पार्क के सामने सीकर-सालासर रोड पर खाई जैसा गहरा गड्ढा हो गया।

सीकर-सालासर रोड गड्ढा होने के बाद भी नगर परिषद मौन

शहर की मेन रोड में से सीकर-सालासर रोड पर इतना बड़ा गड्‌ढा होने के बावजूद नगर परिषद प्रशासन ने रिपेयरिंग शुरू नहीं की है। नानी रोड से रोजाना करीब 6 हजार बड़ी-छोटी गाड़ियां निकलती हैं। इस रोड से दिन-रात बाइक, थ्री व्हीलर, छोटी कारें और बसें निकलती रहती हैं। रात के समय बड़े ट्रक भी इसी रोड से होकर गुजरते हैं। प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सालासर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की गाड़ियां भी इसी रोड से होकर गुजरती हैं।

स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात के समय बड़े हादसे की आशंका

स्थानीय निवासी रतन अग्रवाल ने बताया कि दिन में तो गाड़ी वालों को गड्‌ढा दिख जाता है, लेकिन इस रोड पर स्ट्रीट लाइट्स नहीं होने से रात के समय गड्‌ढा दिखाई नहीं देता है। हालांकि, अब 3 दिन पहले रेडियम के बैरिकेड्स लगा दिए हैं, फिर भी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। नगर परिषद के कार्मिक 2-3 बार आकर मौकास्थिति का जायजा ले चुके हैं, लेकिन अभी तक सुधार नहीं किया गया है।

रात में इमरजेंसी ब्रेक लगने से गाड़ी पलटने का खतरा

रोड के बीचोंबीच बड़ा गड्‌ढा होने के कारण एक डार्क ब्लैक होल बन गया है। इस वजह से रात में ड्राइवर्स को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं, ऐसे में गाड़ियां पलटने की संभावना बनी रहती है। अब तक कई टू व्हीलर राइडर इस गड्‌ढे के कारण एक्सीडेंट से बाल-बाल बच चुके हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला टूटने और सड़क धंसने की जानकारी होने के बावजूद नगर परिषद और प्रशासन ने सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं। गड्‌ढे के पास कोई वार्निंग बोर्ड नहीं लगाया है और अब तक बैरिकेडिंग की गई है। शहरवासियों ने इस क्षतिग्रस्त नाले की तुरंत रिपेयरिंग करवाकर और सड़क के गड्‌ढे को भरकर रोड बनाने की मांग की है।

Related Articles