[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी का बॉर्डर पर भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

झुंझुनूं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी का बॉर्डर पर भव्य स्वागत

झुंझुनूं कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा चौधरी का बॉर्डर पर भव्य स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : झुंझुनूं जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पहली बार झुंझुनूं पहुंचीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी का शुक्रवार को नवलगढ़-झुंझुनूं बॉर्डर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र रीटा चौधरी जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण सैनी, जिला महासचिव अदन्नान खत्री और सचिव राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने साफा पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जिलाध्यक्ष का स्वागत किया।

रीटा चौधरी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने और आगामी पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों में पार्टी का बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने भी एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने का विश्वास दिलाया।

Related Articles