रानी लक्ष्मीबाई का जीवन नारी शक्ति, साहस और राष्ट्रभक्ति की मिसाल : संगीता जांगिड़
शेखावाटी विश्वविद्यालय में वीरांगना की जयंती पर संगोष्ठी, छात्राओं से आत्मनिर्भर बनने और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान
सीकर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय में वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर स्त्री शक्ति दिवस के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, स्वामी विवेकानंद और वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेविका समिति की प्रांत कार्यवाहिका संगीता जांगिड़ और विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग की सहायक आचार्य डॉ. रेणु उपस्थित रहीं। मंच संचालन प्रांत संयोजक विकास गुर्जर ने किया।
मुख्य अतिथि संगीता जांगिड़ ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन नारी शक्ति, अदम्य साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उनके संघर्ष और संकल्प से प्रेरणा लेकर जीवन में आदर्शों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों और आदर्शों को अपनाने के लिए कल का इंतजार करने की जरूरत नहीं है, बल्कि वर्तमान में ही संकल्प लेकर उन्हें अपने आचरण में उतारना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि डॉ. रेणु ने कहा कि महिलाएं रानी लक्ष्मीबाई को आदर्श बनाकर समाज परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने छात्राओं से आत्मरक्षा के प्रति जागरूक रहने, आत्मनिर्भर बनने और स्वयं के प्रति जिम्मेदार रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास, शिक्षा और जागरूकता महिला सशक्तीकरण के महत्वपूर्ण आधार हैं।
इकाई अध्यक्ष नवीन झाझड़िया ने विद्यार्थी परिषद की गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि परिषद छात्रहित, राष्ट्रहित और समाजहित में कार्य कर रही है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, सामाजिक दायित्व और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अंत में इकाई उपाध्यक्ष करीना ने अतिथियों और उपस्थित छात्र-छात्राओं का आभार जताया। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अभिनव सिंह, विकास गुर्जर, अभिषेक पचार, बसंत तिवारी, अंकित महला, राजेंद्र महला, चिराग सोनी, पंकज मातवा, पुनीत शर्मा, अजीत सिंह, राजवीर सिंह, रोहित चिरानीय, प्रवीण, रोहित वालिया, अरविंद शर्मा, चिराग फगेड़िया, मोहित डोरवाल, आशीष, करीना, तनवी, सोनू और कोमल सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2552699
