[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्य मार्ग पर विशाल गड्ढे, हादसे की आशंका बढ़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

मुख्य मार्ग पर विशाल गड्ढे, हादसे की आशंका बढ़ी

मुख्य मार्ग पर विशाल गड्ढे, हादसे की आशंका बढ़ी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : कस्बे के मुख्य मार्गों की बदहाल स्थिति से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा नेता गौरव माटोलिया ने बताया कि गांधी चौक की सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। वहीं गांधी चौक से नृसिंह मंदिर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क के दोनों किनारे भी कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हैं।

बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए परेशानी और बढ़ जाती है। माटोलिया ने कहा कि समय रहते सड़कों का नवीनीकरण नहीं कराया गया तो दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से पालिका प्रशासन से गांधी चौक और मुख्य बाजार की सड़कों का शीघ्र नवीनीकरण कराने की मांग की है।

Related Articles