[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक माह से बंद आधार केंद्र, 40 किमी दूर डीडवाना जाने को मजबूर लोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

एक माह से बंद आधार केंद्र, 40 किमी दूर डीडवाना जाने को मजबूर लोग

एक माह से बंद आधार केंद्र, 40 किमी दूर डीडवाना जाने को मजबूर लोग

लाडनूं : तहसील परिसर स्थित आधार सेवा केंद्र पिछले करीब एक महीने से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा है। इसके चलते 18 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोगों को नया आधार कार्ड बनवाने मे भारी जहमत उठानी पड़ रही है। स्थानीय स्तर पर सुविधा बंद होने के कारण उन्हें करीब 40 किलोमीटर दूर डीडवाना जाकर आधार कार्ड बनवाना पड़ रहा है। आधार ऑपरेटर सिकंदर खान ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण पिछले एक महीने से आधार केंद्र की सेवाएं पूरी तरह ठप हैं। इससे प्रतिदिन आधार बनवाने आने वाले लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान के लिए टेक्निकल सपोर्ट टीम को ई-मेल के माध्यम से सूचना भेज दी गई है। वहीं कार्यवाहक प्रोग्रामर राजकुमार जांगिड़ ने बताया कि मशीन में लगातार एरर आ रही है। इस संबंध में जयपुर स्थित डूआईटी कार्यालय को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही तकनीकी खराबी दूर होने के बाद आधार केंद्र की सेवाएं पुनः शुरू कर दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आधार केंद्र को शीघ्र चालू कराया जाए ताकि आमजन को आधार संबंधी कार्यों के लिए दूसरे शहर का चक्कर न लगाना पड़े।

Related Articles