[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्राम पंचायत तोगावास में चंदन वृक्षारोपण का शुभारंभ एवं जिला स्तरीय चंदन की खेती का विशाल प्रशिक्षण का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़तारानगरराजस्थानराज्य

ग्राम पंचायत तोगावास में चंदन वृक्षारोपण का शुभारंभ एवं जिला स्तरीय चंदन की खेती का विशाल प्रशिक्षण का आयोजन

ग्राम पंचायत तोगावास में चंदन वृक्षारोपण का शुभारंभ एवं जिला स्तरीय चंदन की खेती का विशाल प्रशिक्षण का आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

तारानगर : तहसील के ग्राम तोगावास में चंदन वृक्षारोपण प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रगति शिल महिला कृषक सुमन के खेत में चंदन के पौधे लगाकर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भंवानी सिंह शेखावत जिला उप संरक्षक चुरु ने कृषकों को चंदन के पौधे लगाने के साथ ही अधिकाधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दिपक कपीला संयुक्त निदेशक कृषि विभाग चुरु ने चन्दन के वृक्ष की उपयोगिता एवं वृक्ष के लगाने की जानकारी देते हुए कृषकों को नवाचार करने, जैविक खेती करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति संयोजक हर खेत खेजड़ी तोरई अभियान ने कहा कि जिले के हर खेत कृषकों की समस्या खेजड़ी की स्थिति दयनीय है उसको निला थोथा व कली चुना के मिश्रण से पेड़ की जड़ में जमीन से ढाई फुट चारों ओर पोताई करके बचाया जाने का प्रशिक्षण दिया। तथा सफेद चंदन की मरुभूमि में लगने की अपार संभावनाएं चुरु जीले में बताई।

कार्यक्रम के आयोजक भंवर लाल रुयल निदेशक रिहाई एन जी ओ ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा राजस्थान में चंदन की खेती के लिए अठाईस जुन दौहजार पच्चीस को अध्यादेश के माध्यम से व्यक्तिगत कृषि के मान्यता दी।और आगामी बजट दो हजार छबीस में चंदन,नारीयल कृषि सहीत एक सौ पचास किस्मों को अधिकाधिक लगाने के लिए अध्यादेश में मान्यता मिली है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में रिहाई एन जी ओ के माध्यम से कृषकों का रजिस्ट्रेशन करवा कर कम से कम बीस पौधे तथा अधिक तम पांच सौ पौधे लगाने व उपलब्ध करवाने व तीन साल तक कागजी निगरानी करने की एन जी ओ द्वारा करने की व्यवस्था है। पहले मिट्टी पानी की जांच करवा कर चंदन के पौधे लगाने की जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हर पौधे की दुरी सात फुट और दो स्पोर्ट में मदर प्लांट मात्र साढ़े तीन फुट पर सहजन, नीम, अरिंड, आंवला, जाल, फ्रांस आदि लगायें जा सकते हैं। कार्यक्रम में रेंजर सुरेंद्र सिंह शेखावत, रामनिवास जांगिड़ भलाऊ टीब्बा, आशाराम जाट मेलुसर, जिला प्रबंधक फुलाराम सोमणसर, भंवर सिंह ब्लोक कांरडीनेटर मेलुसर, आदि ने प्रशिक्षण में सम्बोधन दिया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट कृष्ण कुमार मेघवाल सरपंच प्रतिनिधि ने ग्राम पंचायत तोगावास में प्रशिक्षण कार्यक्रम रखने पर प्रसंन्ता व्यक्त करते हुए आगन्तुक अतिथियों का सम्मान स्वागत किया।

कार्यक्रम में आरुणी उर्मिला मेहलुसर, पुनम भालेरी, सुमन कंवर, कैलाश प्रजापत उदासर चारनान, रविन्द्र बायला, शिषपाल पुनसीसर, प्रगतिशिल कृषक मनोज गोदारा, कल्याण पुरा, रामनिवास चंगोई, उतम सिंह झाझणी, सहभागिता दी। कार्यक्रम का संचालन जीवराज कंस्वा लालासर ने किया।

Related Articles