[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : अश्विनी भगत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : अश्विनी भगत

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : अश्विनी भगत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अश्विनी भगत ने शुक्रवार को डीओआईटी वीसी सभागार में चूरू, झुंझुनूं, सीकर और बीकानेर जिलों के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की।

अश्विनी भगत ने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों, बजट व्यय और वित्तीय प्रगति की जिलेवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को परियोजनाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक वर्ग के समग्र विकास के लिए संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ पहुंचना चाहिए। उन्होंने लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण करने तथा वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दर्ज करने के भी निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने बताया कि जिले में अल्पसंख्यक विभाग की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। विद्यार्थियों के लिए छात्रावास एवं शिक्षण सुविधाओं के साथ कौशल विकास, कोचिंग, रक्षा प्रशिक्षण तथा कोडिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और तकनीकी शिक्षा से जुड़े नवाचारों पर भी काम किया जा रहा है।

बैठक में चूरू जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राजेंद्र शेखावत सहित झुंझुनूं की नेहा झाझड़िया, सीकर के रवि झाझड़िया और बीकानेर के राजेश कलवा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles