देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
झुंझुनूं : आरयूआईडीपी के पंचम चरण के तहत झुंझुनूं जिले के झुंझुनूं, चिड़ावा, नवलगढ़, मंडावा और खेतड़ी शहरों में 129.84 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य करवाए जाएंगे। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित आरयूआईडीपी संवाद में जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों और शहरवासियों से विकास कार्यों को लेकर सुझाव लिए गए।
परियोजना में अपशिष्ट जल प्रबंधन, जल निकासी, बाढ़ प्रबंधन, सीवरेज, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, विरासत संरक्षण और पर्यटन विकास को प्राथमिकता दी गई है। इसमें 115.39 करोड़ रुपये अपशिष्ट जल प्रबंधन, 6.02 करोड़ रुपये बाढ़ प्रबंधन एवं ड्रेनेज तथा 8.43 करोड़ रुपये कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और विरासत संरक्षण पर खर्च होंगे।
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि संवाद में प्राप्त सुझावों के आधार पर कार्ययोजना तैयार कर जल्द विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान जलभराव वाले क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था मजबूत करना परियोजना का प्रमुख उद्देश्य है।
आरयूआईडीपी के अधिशाषी अभियंता देवेंद्र सैनी ने बताया कि परियोजना पूरी होने के बाद शहरों में जल निकासी व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं मिलेंगी।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us