24 घंटे से अंधेरे में ढाकामांडी, बिजली संकट पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित, पावर हाउस में लापरवाही के आरोप, प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मधु दहिया
बुहाना : ढाकामांडी गांव में पिछले 24 घंटे से अधिक समय से बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। लंबे समय से बिजली नहीं आने से परेशान ग्रामीण बुधवार को सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का आरोप है कि ढाकामांडी पावर हाउस से निम्बास गांव की लाइन जोड़ दी गई है, लेकिन आवश्यक तकनीकी व्यवस्था (जिओ) नहीं लगाई गई। इसके कारण निम्बास गांव में कहीं भी लाइन फॉल्ट होने पर ढाकामांडी की बिजली भी बंद हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि पावर हाउस पर कर्मचारी मौजूद नहीं रहते और फीडर पर भी कोई स्थायी कर्मचारी तैनात नहीं है। कई बार फोन करने के बावजूद कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचता।
ग्रामीणों ने पावर हाउस में अव्यवस्थाओं के भी आरोप लगाए। उनका कहना है कि परिसर में शराब की खाली बोतलें पड़ी रहती हैं। साथ ही तीन-चार दिन पहले एक कर्मचारी करंट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका जयपुर में उपचार चल रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच 24 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रहने से पेयजल, घरेलू कार्य और अन्य जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। उनका आरोप है कि यह समस्या आए दिन बनी रहती है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने तथा स्थायी समाधान की मांग की।
प्रदर्शन में कृष्ण ढाका, कुलदीप शर्मा, योगेश, सोनू, धर्मेंद्र बासड़ी, जयनारायण, कुलदीप, बिल्लू ढाका, विजेंद्र बुडानिया, कृष्ण, अजीत, ओमवीर, विक्रम बड़गूजर, अंकुर, राहुल, बिंदर बासड़ी, सचिन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2297066


