[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी थाना में स्कूली बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण, पुलिस कार्यशैली व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी थाना में स्कूली बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण, पुलिस कार्यशैली व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

पिलानी थाना में स्कूली बच्चों का शैक्षणिक भ्रमण, पुलिस कार्यशैली व साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

पिलानी : पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देश पर पिलानी थाना परिसर में स्कूली बच्चों के लिए विशेष शैक्षणिक एवं जागरूकता भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत, वृताधिकारी विकास धींधवाल के मार्गदर्शन तथा थानाधिकारी अलका विश्नोई के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को थाना परिसर के स्वागत कक्ष, मालखाना, महिला डेस्क, वायरलेस रूम और रोजनामचा शाखा का अवलोकन कराया गया। उन्हें शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, पुलिस जांच प्रणाली तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका की जानकारी दी गई।

बच्चों को बाल अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने, ओटीपी और पासवर्ड साझा नहीं करने तथा किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के बारे में बताया गया। साथ ही डायल-112 सेवा, सड़क सुरक्षा, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ट्रैफिक नियमों तथा बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाने के प्रति भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet