झुंझुनूं में राज्य स्तरीय ट्रेनर्स मीट शुरू, स्काउट-गाइड प्रशिक्षण में सुधार पर मंथन
झुंझुनूं में राज्य स्तरीय ट्रेनर्स मीट शुरू, स्काउट-गाइड प्रशिक्षण में सुधार पर मंथन
झुंझुनूं : राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय ट्रेनर्स मीट का शुभारंभ बुधवार को जिला मुख्यालय झुंझुनूं में ध्वजारोहण के साथ हुआ। यह प्रशिक्षण शिविर 5 से 7 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम प्रभारी एवं स्टेट ट्रेनिंग कमिश्नर बन्ना लाल ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान स्काउट-गाइड प्रशिक्षण में किए गए संशोधनों, ध्वज शिष्टाचार, राष्ट्रपति अवार्ड, गोल्डन एरो, चतुर्थ चरण, हीरक पंख आवेदन प्रक्रिया, ट्रेनर्स के दायित्व, शिविर प्रतिवेदन तथा विभिन्न विषयों पर समूह चर्चा एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है।
उद्घाटन समारोह में जिला अध्यक्ष स्काउट गंगाधर सिंह सुंडा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार, राज्य संगठन आयुक्त (गाइड) सुयश लोढ़ा, पूर्व स्टेट कमिश्नर रघुवीर सिंह शेखावत सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर छात्राओं और रेंजर्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया।
जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार ने कहा कि स्काउट-गाइड गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उन्हें संस्कारवान, राष्ट्रभक्त और जिम्मेदार नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं जिला अध्यक्ष गंगाधर सिंह सुंडा ने झुंझुनूं जिले की स्काउट-गाइड गतिविधियों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए वरिष्ठ स्काउट-गाइड प्रशिक्षकों ने भाग लिया और प्रशिक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2297085


