तन्वी ने अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल:तारानगर की बेटी ने भारत का नाम किया रोशन, फाइनल में मामूली अंतर से हारी
तन्वी ने अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल:तारानगर की बेटी ने भारत का नाम किया रोशन, फाइनल में मामूली अंतर से हारी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जॉर्जिया के बटुमी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में तारानगर की तन्वी ने सिल्वर मेडल जीता है। उन्होंने सेमीफाइनल में ईरान की प्रतिभागी को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन फाइनल मुकाबले में तुर्की की खिलाड़ी से मामूली अंतर से हार गईं।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह सिल्वर मेडल जीतने के बाद तन्वी के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने फाइनल में मिली हार से सीख लेते हुए अगली प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। तन्वी के पिता सुशील दाधीच और माता अनिता के प्रयासों के साथ-साथ तन्वी की कड़ी मेहनत और उत्साह ने ही उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। बेटी की इस सफलता से परिवार और परिजनों में खुशी का माहौल है।
तन्वी बुधवार देर शाम तारानगर पहुंचेंगी। उनके आगमन का हजारों की संख्या में लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तारानगर पहुंचने पर अहिंसा द्वार से आशापूर्ण हनुमान मंदिर तक भव्य स्वागत रैली निकाली जाएगी। तन्वी ने बताया कि यह सफलता कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि फाइनल में मिली हार से सबक लेकर वह अब और अधिक मेहनत करेंगी और अगली प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास करेंगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2296901

