[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काजड़ा में 10 पात्र परिवारों को आवासीय पट्टे वितरित, कानूनी स्वामित्व मिलने से खिल उठे चेहरे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

काजड़ा में 10 पात्र परिवारों को आवासीय पट्टे वितरित, कानूनी स्वामित्व मिलने से खिल उठे चेहरे

काजड़ा में 10 पात्र परिवारों को आवासीय पट्टे वितरित, कानूनी स्वामित्व मिलने से खिल उठे चेहरे

काजड़ा : ग्राम पंचायत काजड़ा में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में 10 पात्र परिवारों को आवासीय पट्टों का वितरण किया गया। पट्टे मिलने पर लाभार्थियों ने खुशी जताते हुए राज्य सरकार और ग्राम पंचायत का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सूरजगढ़ पंचायत समिति के विकास अधिकारी धर्मपाल परसोया, अतिरिक्त विकास अधिकारी सुरेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी सुमन यादव, पंचायत प्रशासक मंजू तंवर, ग्राम विकास अधिकारी सीता ओला, उपसरपंच राकेश कुमार सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने कहा कि पात्र परिवारों को आवासीय अधिकार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। आवासीय पट्टों से लाभार्थियों को कानूनी स्वामित्व मिलने के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का मार्ग भी आसान होगा। कार्यक्रम में सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी गईं और जनहित के इस प्रयास की सराहना की गई।

Related Articles