गुढ़ागौड़जी में दूसरे दिन भी वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी:जयपुर पहुंचा प्रतिनिधि मंडल, राजस्व सचिव को सौंपा ज्ञापन
गुढ़ागौड़जी में दूसरे दिन भी वकीलों का कार्य बहिष्कार जारी:जयपुर पहुंचा प्रतिनिधि मंडल, राजस्व सचिव को सौंपा ज्ञापन
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी तहसील की 24 पंचायतों को उदयपुरवाटी एसडीएम कोर्ट के अधीन करने फैसले के खिलाफ वकीलों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला अभिभाषक संस्था झुंझुनूं के आह्वान पर वकीलों ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष रतन मोरवाल के नेतृत्व में जयपुर पहुंचा। राजस्व सचिव को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की गई। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष को भी ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी।
ज्ञापन में बताया कि गुढ़ागौड़जी तहसील की 24 पंचायतें पहले से झुंझुनूं से जुड़ी हुई हैं। इन पंचायतों को उदयपुरवाटी एसडीएम कोर्ट के दायरे में लाने से आम नागरिकों और मुवक्किलों (वादकारियों) को कोर्ट के चक्कर काटने में असुविधा और अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
इस प्रतिनिधिमंडल में सचिव विकास महमिया, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट बिरजू सिंह शेखावत, सुभाष पूनिया, संदीप महला, एडवोकेट पवन कुमार बिसाऊ और अन्य कई वरिष्ठ अधिवक्ता शामिल रहे।


देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2295371


