सादुलपुर के किरताणा गांव में आकाशीय बिजली गिरी:एक मकान ध्वस्त, बाल-बाल बचा परिवार; बिजली फिटिंग जली
सादुलपुर के किरताणा गांव में आकाशीय बिजली गिरी:एक मकान ध्वस्त, बाल-बाल बचा परिवार; बिजली फिटिंग जली
सादुलपुर : सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुगलवा के किरताण गांव में सोमवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से बाबूलाल मेघवाल का मकान ध्वस्त हो गया। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। बिजली गिरने से मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घर की बिजली फिटिंग भी जल गई। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में ही मौजूद थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने पटवारी से सर्वे करवाकर पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2295370


