चूरू डीबी अस्पताल को मिला बूस्टर ऑक्सीजन पंप:एक साथ 8 सिलेंडर होंगे रिफिल, सवा 47 लाख की लागत से लगाई मशीन
चूरू डीबी अस्पताल को मिला बूस्टर ऑक्सीजन पंप:एक साथ 8 सिलेंडर होंगे रिफिल, सवा 47 लाख की लागत से लगाई मशीन
चूरू : चूरू के डीबी अस्पताल में केंद्र सरकार की योजना के तहत बूस्टर ऑक्सीजन पंप मशीन स्थापित की गई है। यह मशीन पूरे राजस्थान में चूरू के डीबी अस्पताल में सबसे पहले हैंडओवर की गई है। मंगलवार सुबह मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रमाकांत वर्मा, अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी, अस्पताल उप अधीक्षक डॉ. इदरीश खान और नर्सिंग अधीक्षक उषा कुमारी ने फीता काटकर मशीन का उद्घाटन किया।
मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत इस बूस्टर ऑक्सीजन पंप को 47 लाख 28 हजार रुपए की लागत से लगाया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह राजस्थान में पहली बार चूरू में स्थापित किया गया है। इस पंप से अब डीबी अस्पताल में ही बी और डी टाइप के ऑक्सीजन सिलेंडर रिफिल किए जा सकेंगे। यह पंप एक साथ 8 सिलेंडरों को रिफिल करने में सक्षम है।
20 मिनट में भर सकता है 1 सिलेंडर
पहले ऑक्सीजन सिलेंडरों को बाहर से रिफिल करवाना पड़ता था, जिस पर हर महीने 15 से 20 हजार रुपए का खर्च आता था। उन्होंने बताया कि यह नया पंप 20 मिनट में एक सिलेंडर भर सकता है, जिससे 8 सिलेंडरों को भरने में लगभग एक से डेढ़ घंटे का समय लगेगा। इससे अस्पताल को समय और पैसा दोनों की बचत होगी।
इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक चौधरी, उप अधीक्षक डॉ. इदरीश खान, ऑक्सीजन नोडल प्रभारी डॉ. आकांक्षा जूण, नर्सिंग अधीक्षक उषा कुमारी, नर्सिंग अधीक्षक प्रभु सिंह, बायो मेडिकल इंजीनियर सुमित दूबे, वेदप्रकाश खीची, स्टोर इंचार्ज फतेहचंद सैनी, ताराचंद, पुरुषोत्तम, संदीप रणवां, सुनील गर्वा, इरफान, हिदायत और बजरंग सैनी सहित कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2295370


