[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

HIV पॉजिटिव रेलवे कर्मचारी ने युवती से रेप किया:चाय पिलाने के बहाने सरकारी क्वार्टर पर ले गया; विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

HIV पॉजिटिव रेलवे कर्मचारी ने युवती से रेप किया:चाय पिलाने के बहाने सरकारी क्वार्टर पर ले गया; विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

HIV पॉजिटिव रेलवे कर्मचारी ने युवती से रेप किया:चाय पिलाने के बहाने सरकारी क्वार्टर पर ले गया; विरोध करने पर जान से मारने की धमकी

सीकर : HIV पॉजिटिव रेलवे कर्मचारी ने 27 साल के युवती से अपने सरकारी आवास पर रेप किया। इसका विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी। इस तरह के गंभीर आरोप लगाते हुए युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह मामला सीकर है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने सोमवार दोपहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में युवती ने बताया कि आरोपी से उसकी पहले से जान-पहचान थी। जून महीने में आरोपी उसे मिलने और चाय पिलाने के बहाने अपने रेलवे क्वार्टर पर लेकर गया था। इसी दौरान उसने रेप किया।

वारदात के बाद युवती को जानकारी मिली कि आरोपी रेलवे कर्मचारी पहले से HIV पॉजिटिव है। यह सुनते ही उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत अपनी जांच करवाई। गनीमत यह रही कि पीड़िता की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जिससे उसने राहत की सांस ली।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। इस केस की जांच डीएसपी (DSP) रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस आरोपी कर्मचारी से पूछताछ और सबूत जुटाने में जुटी है।

Related Articles