शॉर्ट सर्किट से जलकर खाक हुई कार, बाल-बाल बचे कार सवार
चलती कार से धुआं उठता देख चालक ने रोकी कार, अचानक डैशबोर्ड में लगी आग
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
जाजोद : जाजोद थाना क्षेत्र के NH 52 ठीकरिया के नज़दीक देर रात खाटूश्यामजी से दर्शन कर जयपुर लौट रहे कार सवारों के साथ अचानक हादसा हो गया। चलती हुंडई एक्सेंट कार से धुआं उठता देख चालक जितेंद्र सिंह ने कार को रोक दिया। कार रुकते ही अचानक डैशबोर्ड में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार बुहाना, झुंझुनूं के रहने वाले हाल निवासी 200 फीट बायपास जयपुर से जितेंद्र सिंह अपने 2 दोस्तों के साथ हुंडई एक्सेंट RJ 14TE 0572 कार से खाटूश्यामजी दर्शन कर जयपुर लौट रहे थे। इसी दौरान चलती कार से धुआं उठता दिखाई दिया।
चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार रोक दी और सभी कार सवार बाहर निकल गए। कार सवार ने बोनट खोलना चाहा इतनी देर में डैशबोर्ड में आग लग गयी। डैशबोर्ड से शुरू हुई आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर रींगस नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची जब तक दमकल पहुंची तब तक कार पूरी तरह खाक हो चुकी थी। फायरमैन अजय सिंह बजरंग, लाल और मनीष ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कार में सवार तीनों दोस्त सुरक्षित बाहर निकल गए थे। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। अचानक हाईवे पर कार में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2295332


