[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चलती बस में हार्ट अटैक से किसान की मौत:खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे; सीकर से पाली आते समय तोड़ा दम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पालीराजस्थानराज्य

चलती बस में हार्ट अटैक से किसान की मौत:खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे; सीकर से पाली आते समय तोड़ा दम

चलती बस में हार्ट अटैक से किसान की मौत:खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे; सीकर से पाली आते समय तोड़ा दम

पाली : खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे एक किसान की चलती बस में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए तुरंत पाली के बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में साइलेंट अटैक से मौत होना सामने आया है। मंगलवार को जरूरी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बेटे को फोन पर कहा था, तबीयत ठीक नहीं

उदयपुर जिले के पुरोहितों की मादड़ी निवासी रमेश कुमार (55) पुत्र नारायणलाल करीब 14 दिन पहले अपनी धर्म की बहन से मिलने सीकर गए थे। वहां से उन्होंने खाटू श्यामजी के दर्शन भी किए और कुछ दिन अपनी धर्म बहन के घर रुके। मृतक के बेटे राजेश शर्मा ने बताया कि पिता ने फोन कर तबीयत ठीक नहीं होने की जानकारी दी थी। इस पर उन्हें पाली आकर डॉक्टर को दिखाने के लिए कहा गया। सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे वे सीकर से पाली के लिए बस में रवाना हुए।

पाली पहुंचने से पहले ही चलती बस में उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई। सूचना मिलते ही उन्हें बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी मौत साइलेंट अटैक से होना सामने आया है। रमेश कुमार खेती-बाड़ी करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। बड़ा बेटा राजेश पाली में नौकरी करता है। अचानक हुई मौत के बाद से पत्नी और दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles