[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मामा के घर आए युवक ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटका मिला; मकान निर्माण में मदद करने आया था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

मामा के घर आए युवक ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटका मिला; मकान निर्माण में मदद करने आया था

मामा के घर आए युवक ने किया सुसाइड:कमरे में फंदे से लटका मिला; मकान निर्माण में मदद करने आया था

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ के जाखोद रोड स्थित अंबेडकर नगर में मंगलवार को ननिहाल आए एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूरजगढ़ थानाधिकारी राम सिंह यादव ने बताया- कृष्ण कुमार उर्फ लाला(22) पुत्र मनोहर लाल निवासी बुहाना अपने मामा के घर चल रहे मकान निर्माण के काम में मदद करने के लिए सूरजगढ़ आया हुआ था।

दिनभर काम में सहयोग करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया था, जब सुबह परिजन उसे जगाने पहुंचे तो युवक कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर सरकारी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

थानाधिकारी ने बताया कि मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड के कारणाों का पता नहीं चल पाया है। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है, जिससे घटना की सही वजह सामने आ सके। जांच में सामने आया कि मृतक पेशे से मजदूर था और अविवाहित था।

Related Articles