[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीट में 5 व नवोदय में 2 छात्रों का हुआ चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नीट में 5 व नवोदय में 2 छात्रों का हुआ चयन

मलिकपुर संस्थान के सफल विद्यार्थियों का विजय जुलूस निकाला, नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार

जाजोद : ग्राम पंचायत मलिकपुर स्थित जीवीबी शिक्षण संस्थान मलिकपुर के छात्रों ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संस्थान के 5 विद्यार्थियों का NEET में चयन हुआ है, जबकि 2 बच्चों का नवोदय विद्यालय में भी चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के डायरेक्टर दीपक रूलानियां ने बताया कि NEET में चयनित विद्यार्थियों को माला, साफा, कलम-डायरी और 2100 रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, नवोदय विद्यालय में चयनित छात्रों एवं नीट में चयनित छात्रों के सम्मान में पूरे गांव में डीजे के साथ विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान ग्रामीणों ने फूल बरसाकर बच्चों का स्वागत किया।

NEET में चयनित विद्यार्थियों में सचिन मावलिया पुत्र सागर मल, निवासी लाडपुर, संदीप मीणा पुत्र ओमप्रकाश मीणा, निवासी ज्ञानपुरा, पूजा बगड़िया पुत्री राजेश कुमार बगड़िया, निवासी मलिकपुर, कंचन रुलनिया पुत्री कैलाश चंद्र रुलनिया, निवासी ज्ञानपुरा और रोहित मावलिया पुत्र सरदार सिंह मावलिया, निवासी जाजोद शामिल है। नवोदय विद्यालय में चयनित छात्रों में नितिका पुत्री मनोज कुमार मीणा, निवासी लाडपुर और कार्तिक मीणा पुत्र विनोद कुमार मीणा, निवासी लाडपुर हैं।

मेनेजमेंट डायरेक्टर जीएल महला ने इस सफलता का श्रेय बच्चों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के अन्य बच्चों को भी प्रेरणा देगी। समारोह में अभिभावक, शिक्षक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles