[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एसएफआई ने कॉलेज शिक्षा आयुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन, स्थानांतरण निरस्त करने व छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एसएफआई ने कॉलेज शिक्षा आयुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन, स्थानांतरण निरस्त करने व छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग

एसएफआई ने कॉलेज शिक्षा आयुक्त के नाम सौंपा ज्ञापन, स्थानांतरण निरस्त करने व छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग

खेतड़ी : स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संगठन एसएफआई के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कॉलेज शिक्षा आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर पूर्व कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. महिपाल कुमावत तथा कर्मचारियों मूलचंद सैनी और जयप्रकाश के स्थानांतरण निरस्त करने एवं छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग की।

ज्ञापन वर्तमान कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सी.पी. कुलश्रेष्ठ के माध्यम से सौंपा गया। एसएफआई जिला अध्यक्ष विष्णु कुमार नायक ने बताया कि संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी महाविद्यालय में मार्कशीट, डिग्री वितरण सहित विद्यार्थियों के शैक्षणिक कार्यों का सुचारू संचालन कर रहे थे। उनके स्थानांतरण से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए स्थानांतरण आदेश निरस्त किए जाएं।

ज्ञापन सौंपने के दौरान एसएफआई जिला अध्यक्ष विष्णु कुमार नायक, पूर्व छात्रसंघ सचिव दिनेश बबेरवाल, संजय कुमार सैनी, करण सैनी, सीमा सैनी, मनीषा, रितू बजाड़, प्रीति, रवि नायक, मोनू नायक, राहुल नायक, आदित्य कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles