वन महोत्सव कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शोभ में हुआ वृक्षारोपण
वन महोत्सव कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शोभ में हुआ वृक्षारोपण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
पिपराली : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शोभ (पिपराली) में वन महोत्सव कार्यक्रम में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित राजस्थान के संकल्प के साथ पौधारोपण किया गया। ऑक्सीजन जन आंदोलन “एक व्यक्ति–एक पेड़” अभियान, सांखू (जिला सीकर) के संयोजक वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ के मार्गदर्शन में “एक पेड़ मां के नाम”, “एक पेड़ देश के नाम”, “एक पेड़ खुद के नाम” तथा “हरियालो राजस्थान” अभियान के अंतर्गत पौधे लगाए गए।
वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू ने विद्यार्थियों को वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। विद्यालय परिसर में 21 पौधे लगाए गए तथा आगामी एक-दो दिनों में 51 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सांखू का सम्मान मोमेंटो, साफा, पुष्प माला के द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य शारदा धायल ने भी वृक्षारोपण अभियान की जानकारी देते हुए सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ताराचंद गुर्जर व्याख्याता, दयानंद व अ, मनोहर सिंह शेखावत व अ, मुकेश कुमार गुर्जर व अ, रमेश कुमार कुमावत व अ, नरेंद्र सिंह सैनी अ, मांगू राम मीणा अ, मिंटू देवी वरिष्ठ अध्यापक, कविता अध्यापक, मधु अध्यापक सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने प्रकृति संरक्षण, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2294060


