[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रथम सावन सोमवार पर नीरेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक, जल संरक्षण का भी दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रथम सावन सोमवार पर नीरेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक, जल संरक्षण का भी दिया संदेश

प्रथम सावन सोमवार पर नीरेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक, जल संरक्षण का भी दिया संदेश

इस्लामपुर : जिले के इस्लामपुर कस्बे की सांखला कॉलोनी स्थित मातृ-पितृ देवो भव शिवालय में सावन मास के प्रथम सोमवार पर भगवान नीरेश्वर महादेव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

पंडित शैलेश शास्त्री के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य यजमान छोटूराम सैनी एवं सरोज सैनी ने विधि-विधान से पूजन किया। भगवान शिव का दूध, गन्ने के रस एवं अन्य पूजन सामग्री से रुद्राभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया। आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में मंदिर पुजारी पवन शर्मा, पूर्व पंच ताराचंद सैनी, महेश सैनी, राजेश मास्टर, पंकज, रघुवीर, चंदगीराम, सुनील सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति मौजूद रही।

सुभाष सैनी एवं अनिल सैनी ने बताया कि वर्ष 2024 में निर्मित मातृ-पितृ देवो भव शिवालय एवं दुर्गा मंदिर की देखरेख स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में जल संरक्षण की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे धार्मिक आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है।

Related Articles