जन शिकायतों के निस्तारण को 15 दिन की समयसीमा:विधायक सहारण व कलेक्टर सुराणा ने जनहित के मामलों पर दिए निर्देश
जन शिकायतों के निस्तारण को 15 दिन की समयसीमा:विधायक सहारण व कलेक्टर सुराणा ने जनहित के मामलों पर दिए निर्देश
चूरू : चूरू के जिला परिषद सभागार में सोमवार को आयोजित जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक में लंबित जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने अधिकारियों को सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कर 15 दिनों के भीतर अनुपालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। विधायक हरलाल सहारण ने भी अधिकारियों से जनहित के मामलों का संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
जन शिकायतों के समाधान पर जोर
बैठक की अध्यक्षता जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने की। विधायक हरलाल सहारण ने अधिकारियों एवं समिति सदस्यों से दर्ज मामलों की जानकारी ली और कहा कि जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति आमजन की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नियमानुसार किया जाए। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा में शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
एडीएम अर्पिता सोनी ने बैठक में विचाराधीन प्रकरणों और अनुपालना रिपोर्ट की जानकारी दी। समिति सदस्य पूर्व प्रधान विनोद देवी, दौलत तंवर और नौरंग वर्मा ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं। बैठक में ओवरब्रिज के नीचे पानी भराव, अतिक्रमण एवं रास्तों से जुड़े प्रकरण, खाद्य सुरक्षा, राजस्व, ग्रामीण विकास तथा पीएचईडी से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई।
ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में एसीईओ भागचंद खारिया, एसडीएम धीरज झाझड़िया, रतनगढ़ एसडीएम मिथिलेश, सीएमएचओ डॉ. मनोज शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2294031


