[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रेलर ने ट्रैवलर को टक्कर मारी,2-बहनों समेत 3 की मौत:राजस्थान घूमने आया था परिवार, सालासर से पुष्कर जाते समय हुआ हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रेलर ने ट्रैवलर को टक्कर मारी,2-बहनों समेत 3 की मौत:राजस्थान घूमने आया था परिवार, सालासर से पुष्कर जाते समय हुआ हादसा

ट्रेलर ने ट्रैवलर को टक्कर मारी,2-बहनों समेत 3 की मौत:राजस्थान घूमने आया था परिवार, सालासर से पुष्कर जाते समय हुआ हादसा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रहे ट्रैवलर को टक्कर मार दी। हादसे में दो सगी बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हैं। ट्रैवलर में 20 लोग सवार थे। सभी लोग सालासर दर्शन करने के बाद पुष्कर जा रहे थे। हादसा सुजानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-58 पर सालासर रोड स्थित बोबासर पुलिया के पास सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ।

मृतकों की पहचान सुशीला साहू (70) पत्नी गंगाप्रसाद, उर्मिला साहू पत्नी (65) छोटेलाल साहू व आनंदी कहार (16) पुत्री उत्पल कहार निवासी कोलकाता के रूप में हुई। तीन लोगों को गंभीर हालत में सीकर रेफर किया गया है। सुशीला और उर्मिला आपस में सगी बहनी थीं। आनंदी उनकी भतीजी की बेटी थी।

मृतकों के परिवार के गंगाप्रसाद साहू ने बताया- परिवार के 20 लोग एक अगस्त को कोलकाता से जयपुर आए थे। 2 अगस्त को परिवार खाटूश्यामजी पहुंचा। दर्शन के बाद वहीं एक धर्मशाला में रुक गया। 3 अगस्त की सुबह एक ट्रैवलर बुक किया। पहले सालासर मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद पुष्कर के लिए रवाना हुए, रास्ते में ट्रेलर ने ट्रैवलर को टक्कर मार दी।

हादसे में दो सगी बहनों समेत तीन की मौत हो गई।
हादसे में दो सगी बहनों समेत तीन की मौत हो गई।

दो की मौके पर मौत, एक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

सीआई मुकुट बिहारी मीणा न ने बताया- ट्रेलर जसवंतगढ़ की ओर से सालासर की ओर जा रहा था। ट्रैवलर सालासर से पुष्कर की ओर जा रही थी। दोपहर 12 बजे बोबासर पुलिया पर ट्रैवलर के चढ़ने से पहले सामने आ रहे ट्रेलर ने अपने सामने चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की।

इस दौरान ट्रेलर बेकाबू हो गया और लहराते हुए सामने से आ रहे ट्रैवलर को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही ट्रैवलर पुलिया के पास पलट गया। जबकि ट्रेलर हाईवे किनारे लगी रेलिंग को तोड़ता हुआ सड़क से नीचे लटक गया।

हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जेसीबी की मदद से ट्रेलर को हाईवे के किनारे कराया गया। ट्रैवलर सवार 18 लोगों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक 16 साल की युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने तीन गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया। परिजन उन्हें सीकर लेकर गए।

हादसे में इनकी हुई मौत : सुशीला साहू (70) पत्नी गंगाप्रसाद, उर्मिला साहू पत्नी (65) छोटेलाल साहू, आनंदी कहार (16) पुत्री उत्पल कहार

इन घायलों सीकर रेफर किया : अनु (60), राधा (60), प्रतिभा(35)

इन घायलों का सुजानगढ़ में चल रहा इलाज : कालीप्रसाद, परी, अनोखी, ऋषिका, रामरख, कृति, शिवम, आर्यन, अनन्या, पूनम, दुर्गा और शेषांग का सुजानगढ़ के उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे में ट्रैवलर सवार 15 लोग घायल हो गए। जिन्हें सुजानगढ़ के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे में ट्रैवलर सवार 15 लोग घायल हो गए। जिन्हें सुजानगढ़ के उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ट्रैवलर में 4 बच्चे सहित 20 लोग सवार थे

ट्रैवलर के ड्राइवर मोहनलाल सैनी ने बताया- गाड़ी में 4 बच्चों सहित कुल 20 लोग सवार थे। ओवरटेक करने के दौरान ट्रेलर अनियंत्रित हो गया। जिससे वह लहराने लगा और ट्रैवलर को टक्कर मारते हुए सड़क से नीचे उतर गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet