सावन के पहले सोमवार पर लक्ष्मणगढ़ में जलाभिषेक:कांवड़ियों ने ब्रह्ममुहूर्त में चढ़ाया जल, मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
सावन के पहले सोमवार पर लक्ष्मणगढ़ में जलाभिषेक:कांवड़ियों ने ब्रह्ममुहूर्त में चढ़ाया जल, मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के शिवालयों में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्ममुहूर्त में कांवड़ियों ने जलाभिषेक कर सावन के पहले सोमवार की शुरुआत की। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठे।
श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, फूल और अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। कई भक्त व्रत-उपवास रखकर पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचे। शहर के प्रमुख भूतनाथ मंदिर में सर्वाधिक भीड़ देखी गई, जहां दिनभर दर्शन और अभिषेक का क्रम जारी रहा। रात में यहां विशेष भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।
मंदिरों को फूल-मालाओं और झांकियों से सजाया
सावन के पहले सोमवार के अवसर पर शहर के मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी, फूल-मालाओं और आकर्षक झांकियों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
लक्ष्मणगढ़ के श्री शिखरबंद महादेव मंदिर और श्री मुरली मनोहर मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी भगवान शिव का अभिषेक, पूजा-अर्चना और विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। इन मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2294029


