खेत में करंट लगने से पूर्व सैनिक की मौत:11केवी लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा
खेत में करंट लगने से पूर्व सैनिक की मौत:11केवी लाइन की चपेट में आने से हुआ हादसा
पलसाना : पलसाना क्षेत्र के खातीवास निवासी और भारतीय सेना से सेवानिवृत्त ऑनरेरी कैप्टन रंजीत सिंह शेखावत (61), पुत्र भगवत सिंह शेखावत, की खेत में करंट लगने से मृत्यु हो गई। वे वर्ष 2012 में भारतीय सेना से ऑनरेरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। यह घटना रविवार शाम करीब 8 बजे हुई, जब रंजीत सिंह शेखावत अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वे अचानक 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गए और उन्हें करंट लग गया।
देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। इसके बाद उनके पुत्र उपेंद्र सिंह खेत पहुंचे, जहां रंजीत सिंह अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन उन्हें तत्काल राजकीय ट्रॉमा सेंटर, पलसाना ले गए। वहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को ट्रॉमा सेंटर की मोर्चरी में रखवाया गया। सोमवार सुबह खाटूश्यामजी सदर थाना पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की और शव परिजनों को सौंप दिया। रंजीत सिंह शेखावत अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2293996

