[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सावलोदा धायलान में निकली कांवड़ यात्रा:लोहार्गल से जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

सावलोदा धायलान में निकली कांवड़ यात्रा:लोहार्गल से जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत

सावलोदा धायलान में निकली कांवड़ यात्रा:लोहार्गल से जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत

नेछवा : सावलोदा धायलान गांव में सोमवार को विशाल कांवड़ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया, जिसमें पुष्प वर्षा भी शामिल थी। यह कांवड़ यात्रा लोहार्गल के गोमुख से जल लेकर शुरू हुई थी। कांवड़िए वाहनों पर सवार होकर “बम-बम भोले” के जयकारों के साथ अबीर-गुलाल उड़ाते हुए आगे बढ़ रहे थे। कुछ कांवड़िए भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए भी देखे गए, और यात्रा में तिरंगे भी लहराए गए।

सीकर बाईपास भढाडर में नगर की सीमा में प्रवेश करते ही कांवड़ियों का अबीर-गुलाल उड़ाकर स्वागत किया गया। गांव के चौक में सुमेर सिंह, शंकर लाल, समाजसेवी बृजेंद्र सिंह, शुभकरण मुण्ड, महेन्द्र सिंह शेखावत, प्रकाश मुण्ड, रघुवीर सिंह शेखावत, मूलाराम जोसवाल, नोरंग लाल, बाल सिंह, भेकसिहं शेखावत, तिलोक, राज‌कुमार मुण्ड, नरेन्द्र सिंह शेखावत, झाबर धायल और मंदिर पुजारी अशोक जांगिड़ सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने कांवड़ियों का स्वागत किया और उन्हें जलपान कराया।

मुख्य बाजार से होते हुए यह कांवड़ यात्रा अंततः शंकर भगवान मंदिर पहुंची। यहां कांवड़ियों ने भगवान शिव को पवित्र जल अर्पित किया।

इस अवसर पर कांवड़ संघ अध्यक्ष जीवराज सिंह शेखावत के साथ इन्द्राज मुण्ड, श्रीराम बिरड़ा, श्रवण सिहं, शिवराज सिंह, सुभाष सैन, विकास सैन, मोहित शर्मा, मनोज जांगिड़, रणवीर सिंह, रविन्द्र शेखावत, जयसिंह, बाबूलाल नायक, मुकेश नायक, मोहित, बिशन सिहं, शुभम, अजीत, रोहित पीयूष शर्मा, नंदलाल, गोविन्द सिंह, मोहित सिंह, महेन्द्र किशन सिंह, महीपाल सिट, जीवराज सिंह, दीपक सैन, आजाद सैन जैसे कई श्रद्धालु मौजूद थे। विशेष रूप से 10 वर्षीय दीपक और आजाद भी कांवड़ लेकर यात्रा में शामिल हुए।

Related Articles