[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ज्वेलरी शोरूम फायरिंग मामले में आरोपी राजस्थान से बाहर भागे!:पुलिस ने अब तक 5500 से ज्यादा CCTV फुटेज देखे, 14 टीम जगह-जगह कर रही तलाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ज्वेलरी शोरूम फायरिंग मामले में आरोपी राजस्थान से बाहर भागे!:पुलिस ने अब तक 5500 से ज्यादा CCTV फुटेज देखे, 14 टीम जगह-जगह कर रही तलाश

ज्वेलरी शोरूम फायरिंग मामले में आरोपी राजस्थान से बाहर भागे!:पुलिस ने अब तक 5500 से ज्यादा CCTV फुटेज देखे, 14 टीम जगह-जगह कर रही तलाश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में 9 दिन पहले तनिष्क के ज्वेलरी शोरूम पर फायरिंग मामले में पुलिस अब तक हाथ खाली है। पुलिस मामले में अब तक 1 भी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की 14 टीमें लगी हुई हैं।

दरअसल 26 जुलाई को सुबह करीब 11:30 बजे यह पूरा घटनाक्रम हुआ था। शोरूम में पहले 1-2 बदमाश शॉपिंग के बहाने घुसे। इसके बाद बाकी बदमाश भी शोरूम में घुस गए। इन सभी के पास पिस्टल थी। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर वहां मौजूद स्टाफ और लोगों को डराया। हालांकि इसी बीच एक कर्मचारी ने अलर्ट सायरन बजाया तो बदमाश हवाई फायर करके फरार हो गए थे।

जानकारी के अनुसार- सीकर से फरार होने के बाद बदमाश सीकर, जयपुर सहित अन्य इलाकों से होते हुए राजस्थान के बाहर चले गए। उनकी तलाश में पुलिस अब तक करीब 5500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख चुकी है, लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस की 14 टीम राजस्थान के आसपास ही आरोपियों की तलाश कर रही है।

फर्जी नंबरों की बाइक पर आए थे बदमाश

बता दें कि वारदात को अंजाम देने के लिए सभी बदमाश फर्जी नंबरों की बाइक लेकर आए थे। ऐसे में बाइक के नंबरों के आधार पर भी उनकी पहचान करना मुश्किल है।

पुलिस कंट्रोल रूम के सामने हुई थी वारदात

यह वारदात सीकर में पुलिस लाइन और पुलिस कंट्रोल रूम के सामने यह वारदात हुई थी। जहां यह वारदात हुई, उसके पास ही कलेक्टर और एसपी आवास सहित जिले के कई बड़े अधिकारियों और जजों के मकान हैं।

Related Articles