[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में विवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड किया:पीहर पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया, बोले- कार की मांग थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

चिड़ावा में विवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड किया:पीहर पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया, बोले- कार की मांग थी

चिड़ावा में विवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड किया:पीहर पक्ष ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया, बोले- कार की मांग थी

सुल्ताना : झुंझुनूं जिले के चिड़ावा क्षेत्र के सुल्ताना थाना इलाके के किठाना गांव में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए सुल्ताना थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

2019 में हुई थी शादी, पति सेना में तैनात

घरड़ाना खुर्द निवासी मृतका के चचेरे भाई मुकेश कुमार ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि प्रियंका की शादी वर्ष 2019 में किठाना निवासी टेकचंद से हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार, मृतका के ससुर उम्मेद सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि पति टेकचंद भारतीय सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में श्रीनगर में तैनात हैं। वह करीब दो महीने पहले छुट्टी बिताकर वापस ड्यूटी पर गए थे।

पीहर पक्ष का आरोप- कार की मांग को लेकर किया जाता था परेशान

पीहर पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही प्रियंका को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उनका कहना है कि शादी में बाइक दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं था और लगातार कार लाने का दबाव बनाया जाता था। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि इसी बात को लेकर प्रियंका को बार-बार अपमानित और परेशान किया जाता था।

दो छोटे बच्चों को छोड़ गई प्रियंका

प्रियंका अपने पीछे दो छोटे बेटों को छोड़ गई है। बड़ा बेटा लोकेश करीब साढ़े तीन वर्ष का है, जबकि छोटा बेटा यश महज चार महीने का है।

पुलिस बोली- जांच के बाद सामने आएगी मौत की वजह

सुल्ताना थाने के एसआई रामनिवास ने बताया कि पीहर पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles