[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के वार्ड 22 में इंटरलॉक सड़क का शिलान्यास:बजरंग महाराज बगीची से श्याम मंदिर तक बनेगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के वार्ड 22 में इंटरलॉक सड़क का शिलान्यास:बजरंग महाराज बगीची से श्याम मंदिर तक बनेगी

चिड़ावा के वार्ड 22 में इंटरलॉक सड़क का शिलान्यास:बजरंग महाराज बगीची से श्याम मंदिर तक बनेगी

चिड़ावा : चिड़ावा नगरपालिका के अडूका स्थित वार्ड नंबर 22 (नया) में इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास किया गया। यह सड़क बजरंग महाराज की बगीची से शुरू होकर श्याम बाबा के मंदिर तक बनेगी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं राज्य ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मांवडिया ने आज इसका शिलान्यास किया।

इस अवसर पर वार्डवासियों को संबोधित करते हुए पवन मांवडिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान देश के सबसे विकसित राज्यों में से एक बन गया है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य सरकार सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से किसी को भी वंचित न रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये रहे मौजूद

शिलान्यास कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। इनमें पूर्व जिला कोषाधिकारी ओमप्रकाश टेलर, मदनलाल शर्मा, असगर अली, सत्यनारायण कुमावत, डॉ. नरेंद्र कुमार, आशु स्वामी, मनोज स्वामी, युवा नेता निखिल मांवडिया, सुरेश गुप्ता, प्रताप मेघवाल, रोहिताश स्वामी, कैलाश शर्मा, शीशराम मास्टर, सत्यवीर सैन, गुरदयाल मेघवाल, राधेश्याम सैन, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, ओमप्रकाश सिंह, मदन सिंह, विक्रम सिंह, मोहन नायक, गुरदयाल सैन, सुरेश नायक, जगदीश नायक, हरफूल रांगेरा, शशिकांत टेलर, सुरेश सेठ, महेंद्र सिंह चौहान, बुद्धराम गुर्जर, धनखड़ गुर्जर, अमीलाल गुर्जर और फरमान अली प्रमुख रूप से शामिल थे।

Related Articles