[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध देशी कट्टे के साथ बदमाश गिरफ्तार:सदर थाना पुलिस की कार्रवाई, ​हथियारों के नेटवर्क की जांच शुरू

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अवैध देशी कट्टे के साथ बदमाश गिरफ्तार:सदर थाना पुलिस की कार्रवाई, ​हथियारों के नेटवर्क की जांच शुरू

अवैध देशी कट्टे के साथ बदमाश गिरफ्तार:सदर थाना पुलिस की कार्रवाई, ​हथियारों के नेटवर्क की जांच शुरू

झुंझुनूं : झुंझुनूं में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

सदर थानाधिकारी बिमला बुडानिया ने बताया कि थाना क्षेत्र के सक्रिय अपराधी नवीन भूरिया के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन कर आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी रखी गई।

रविवार को पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने नवीन भूरिया के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अवैध हथियार कहां से लाया था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

Related Articles