[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानोता जाटान के राजकुमार ढाका लगातार तीसरी बार बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश नेतृत्व ने फिर जताया भरोसा; ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानोता जाटान के राजकुमार ढाका लगातार तीसरी बार बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश नेतृत्व ने फिर जताया भरोसा; ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

मानोता जाटान के राजकुमार ढाका लगातार तीसरी बार बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश नेतृत्व ने फिर जताया भरोसा; ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने झुंझुनूं जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी की अनुशंसा तथा प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की सहमति से जारी सूची में खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के मानोता जाटान निवासी एवं पूर्व जिला पार्षद राजकुमार ढाका को लगातार तीसरी बार कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश नेतृत्व द्वारा लगातार तीसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपे जाने से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।

स्थानीय ग्रामीणों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि राजकुमार ढाका के लगातार तीसरी बार जिला उपाध्यक्ष बनने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। राजकुमार ढाका लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहते हुए पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और जनहित के मुद्दों पर कार्य करते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। उनके मनोनयन के बाद मानोता जाटान सहित आसपास के गांवों में खुशी का माहौल है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, कॉमरेड रविन्द्र पायल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, चंदगीराम सैनी सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।मनोनयन के बाद राजकुमार ढाका ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं मंडावा विधायक रीटा चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह तथा प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने लगातार तीसरी बार जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी की जनहितकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन हित में पूरी सक्रियता से कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Related Articles