[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कारगिल शहीद के बेटे पर दिनदहाड़े हमला:पचेरी में 3 लाख रुपये और सोने की चेन लूटी, ससुराल पक्ष को बताया जिम्मेदार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

कारगिल शहीद के बेटे पर दिनदहाड़े हमला:पचेरी में 3 लाख रुपये और सोने की चेन लूटी, ससुराल पक्ष को बताया जिम्मेदार

कारगिल शहीद के बेटे पर दिनदहाड़े हमला:पचेरी में 3 लाख रुपये और सोने की चेन लूटी, ससुराल पक्ष को बताया जिम्मेदार

पचेरी : पचेरी कस्बे में शनिवार को कारगिल शहीद राजकुमार के बेटे आशीष पर दिनदहाड़े हमला किया गया। पीड़ित ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नागतिहाड़ी गांव के कुछ महिला एवं पुरुषों पर मारपीट, लूट और अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

चाचा का इलाज करवाकर घर लौट रहे थे

जानकारी के अनुसार, इन्द्रसर निवासी कारगिल शहीद राजकुमार के बेटे आशीष शनिवार को अपने चाचा प्रताप का इलाज करवाकर नारनौल स्थित पेट्रोल पंप से घर लौट रहे थे। आरोप है कि पचेरी बाजार में पहले से घात लगाए बैठे नागतिहाड़ी गांव के कुछ लोगों ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली और उन पर हमला कर दिया।

आशीष के अनुसार, हमलावरों ने उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उनके गले से सोने की चेन छीन ली गई और पेट्रोल पंप की बिक्री के करीब तीन लाख रुपये भी लूट लिए गए। आशीष ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावर उन्हें जबरन गाड़ी में डालकर अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन आसपास लोगों के एकत्र होने पर वे मौके से फरार हो गए।

ससुराल पक्ष से विवाद जारी

आशीष ने बताया कि उनका अपनी ससुराल पक्ष से पहले से पारिवारिक विवाद चल रहा है। उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थीं। उन्होंने इस पूरी घटना के लिए अपने ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घटना के बाद घायल आशीष को तुरंत राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पचेरी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया। यह मामला कारगिल शहीद राजकुमार के परिवार से जुड़ा होने के कारण स्थानीय लोगों में चिंता का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ शीघ्र और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles