[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू रेलवे स्टेशन से युवक का बैग चोरी:3 लाख रुपए के कैमरे और नकदी गायब, पीड़ित ने एक संदिग्ध को पकड़कर जीआरपी को सौंपा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू रेलवे स्टेशन से युवक का बैग चोरी:3 लाख रुपए के कैमरे और नकदी गायब, पीड़ित ने एक संदिग्ध को पकड़कर जीआरपी को सौंपा

चूरू रेलवे स्टेशन से युवक का बैग चोरी:3 लाख रुपए के कैमरे और नकदी गायब, पीड़ित ने एक संदिग्ध को पकड़कर जीआरपी को सौंपा

चूरू : चूरू रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जा रहे एक युवक का बैग चोरी हो गया। इस घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर हड़कंप मच गया। पीड़ित ने तुरंत एक संदिग्ध को पकड़कर जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया। फतेहपुर निवासी पीड़ित किशोर शर्मा की रिपोर्ट पर जीआरपी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

किशोर शर्मा ने बताया कि वह फतेहपुर से चूरू आया था और यहां से दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रहा था। वह प्लेटफॉर्म संख्या एक पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था, तभी उसका बैग पास में रखा था।

पीड़ित के अनुसार उसके आसपास एक से दो युवक काफी देर से घूम रहे थे। पलक झपकते ही उन्होंने उसे चकमा दिया और प्लेटफॉर्म संख्या एक से उसका बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब ढाई से तीन लाख रुपए के कैमरे, जरूरी कागजात, कपड़े और कुछ नकदी रखी थी। किशोर शर्मा दिल्ली अपने कैमरों की सर्विस करवाने जा रहा था।

वारदात के तुरंत बाद पीड़ित ने वहां से भाग रहे एक संदिग्ध युवक को पकड़कर जीआरपी पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि यह युवक भी बैग चोरी करने वाले चोर का साथी हो सकता है।

Related Articles