[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का बड़ा बयान- "टिकट हम ही बांटेंगे, जिनकी विधानसभा चुनाव में जमानत जब्त हुई, वो क्या टिकट बांटेंगे"

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : नगरपालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को खेतड़ी स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया गया।बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि अबकी बार भी खेतड़ी में कांग्रेस का ही नगरपालिका अध्यक्ष बनेगा।

उन्होंने निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली बार कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन उसने कोई काम नहीं किया।टिकट वितरण को लेकर चल रही अटकलों पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा, “अबकी बार टिकट हम ही बांटेंगे। जिसको वहम हो, वह निकाल देना। जिनकी विधानसभा चुनाव में जमानत जब्त हुई, वो क्या टिकट बांटेंगे।” उनका यह बयान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रही मनीषा गुर्जर को लेकर माना जा रहा है।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सरकार हर क्षेत्र में विफल साबित हुई है। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों को पहुंचाना होगा और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना होगा।बैठक में विधानसभा प्रभारी प्रवीण जाखड़ ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक वार्ड में जाकर लोगों से संवाद करने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष रामावतार सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष बलराम गुर्जर, महावीर प्रसाद तोगड़िया, निकेश पारीक, विनोद शर्मा, चंदगीराम सैनी, अनूप पटेल, प्रेम चंदेला, सतवीर मेहरानिया, इंद्राज सैनी, सुरेश शाह, शाहरुख खान, लक्ष्मण सैनी, संजय सैनी, बाबूलाल नायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles