[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वार्ड की समस्याओं पर पार्षद के पति कीचड़ में बैठे:बोले-टूटी सड़क और गंदगी से लोग परेशान, नगर परिषद ने टैंकर से पानी हटाया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

वार्ड की समस्याओं पर पार्षद के पति कीचड़ में बैठे:बोले-टूटी सड़क और गंदगी से लोग परेशान, नगर परिषद ने टैंकर से पानी हटाया

वार्ड की समस्याओं पर पार्षद के पति कीचड़ में बैठे:बोले-टूटी सड़क और गंदगी से लोग परेशान, नगर परिषद ने टैंकर से पानी हटाया

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में वार्ड की टूटी सड़क और गदंगी से नाराज पार्षद के पति अपनी मांगों को लेकर कीचड़ में बैठ गए और प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि दो साल में कई बार नगर परिषद के चक्कर काटे, कई ज्ञापन दिए लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।

पार्षद के पति के कीचड़ में बैठकर प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता और नगर परिषद के जेईएन मौके पर पहुंचे और समझाइश की। पानी निकालने के लिए तुरंत टैंकर मंगवाए गए। तब जाकर पार्षद वहां से उठे।

पार्षद के पति विद्याप्रकाश बागरेचा अपनी मांगों को लेकर कीचड़ में बैठ गए।
पार्षद के पति विद्याप्रकाश बागरेचा अपनी मांगों को लेकर कीचड़ में बैठ गए।
विद्याप्रकाश बागरेचा ने नगर परिषद पर समस्या के समाधान को लेकर सुनवाई नहीं करने के आरोप लगाए।
विद्याप्रकाश बागरेचा ने नगर परिषद पर समस्या के समाधान को लेकर सुनवाई नहीं करने के आरोप लगाए।

वार्ड के एक व्यक्ति पर नाली बंद करने का आरोप लगाया

वार्ड 36 से निवर्तमान पार्षद मधु बागरेचा के पति विद्याप्रकाश बागरेचा ने आरोप लगाया-एक व्यक्ति अपने घर पास नालियां बंद कर देता है, जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाती। पानी भरने के कारण सड़क भी टूट गई है। बीच सड़क पर मलबा डालने से स्थिति और ज्यादा खराब हो गई है।

वार्ड में सड़क, नाली बनाने और सफाई के लिए 500 चक्कर लगा चुके। लेकिन अफसर हमेशा उन्हें झूठे आश्वासन देकर वापस भेज देते हैं। वार्ड के लोगों ने बताया- यह समस्या काफी पुरानी है। कई बार यहां लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं।

प्रदर्शन की सूचना पर नगर परिषद जेईएन कमलेश और निवर्तमान सभापति अमित मारोठिया, बजरंग सेन सहित कई पार्षद पहुंचे। परिषद से सकिंग मशीन भेजकर काम शुरू करवाया गया। समस्या के समाधान का लिखित में आश्वासन मिलने के बाद विद्याप्रकाश बागरेचा कीचड़ से उठे।

नगर परिषद ने टैंकर भेजकर पानी निकलवाया।
नगर परिषद ने टैंकर भेजकर पानी निकलवाया।

Related Articles