[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नहर में डूबने से युवती की मौत:गोताखोर ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव, पानी भरते समय पैर फिसलने से हादसा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नहर में डूबने से युवती की मौत:गोताखोर ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव, पानी भरते समय पैर फिसलने से हादसा

नहर में डूबने से युवती की मौत:गोताखोर ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला शव, पानी भरते समय पैर फिसलने से हादसा

चूरू : चूरू जिले के सोमसीसर गांव में नहर में डूबने से एक युवती की मौत हो गई। गोताखोर ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। वह नहर से पानी लेने गई थी। साहवा थाना क्षेत्र के सोमसीसर निवासी सुनील कुमार मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसकी 22 वर्षीय बहन गुरुवार सुबह नहर से पानी लेने गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में बह गई।

गोताखोर नरेंद्र सांगवान ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला।
गोताखोर नरेंद्र सांगवान ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। साहवा पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों और पुलिस ने शव को निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने और नहर में अधिक पानी होने के कारण गुरुवार रात तक शव को बाहर नहीं निकाला जा सका।

शुक्रवार को जिले के प्रसिद्ध गोताखोर नरेंद्र सांगवान को हादसे की सूचना मिली। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नहर के गहरे पानी से युवती का शव ढूंढकर बाहर निकाला। साहवा थाना के एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles